नई दिल्ली।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दिया है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।NTA के अनुसार, 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया। 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त इनपुट तथा रिपोर्ट की समीक्षा के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय हुआ। पेपर लीक की घटना की जांच अब CBI करेगी।
एजेंसी ने एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख जल्द घोषित होगी। माना जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर सकती है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी होने की संभावना है।
