नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का नामांकन ही बचा था। पार्टी ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी। जेडीयू की प्रेस रिलीज में कहा गया कि अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे थी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी के पास सिर्फ नीतीश कुमार का नामांकन शेष रह गया। दोपहर 2:30 बजे निर्वाचन अधिकारी…
Author: Shweta Sharma
कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर बंगाल को तृणमूल कांग्रेस का किला मानते हुए इसे फतह करने के लिए नई रणनीति तैयार की है। पार्टी उत्तर बंगाल के अपने पारंपरिक गढ़ को और मजबूत करने के साथ-साथ टीएमसी के मजबूत इलाकों में भी सेंध लगाने की योजना बना रही है। भाजपा की इस रणनीति में उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष फोकस है। पार्टी नेताओं ने बताया कि टीएमसी के गढ़ में घुसपैठ के लिए नई ‘रणनीति’ पर काम चल रहा है। इसमें स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाना शामिल…
तेहरान। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा संघर्ष में वह पीछे नहीं हटेगा। जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई यानी मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक जंग जारी रहेगी। ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने टीवी पर दिए बयान में यह बात कही। रजेई ने ईरान की शर्तें साफ बताईं। उन्होंने कहा कि सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए। रजेई ने यह भी कहा कि ईरानी सेना पूरी ताकत से ऑपरेशन चला रही…
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के लिए 7 नए नियम जारी कर दिए हैं। ये नियम लीग की सभी 10 टीमों को मानने होंगे। 19वें सीजन का आयोजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है।नए नियम मुख्य रूप से मैच से पहले और दौरान टीमों की गतिविधियों से जुड़े हैं। पहला नियम टीम की प्रैक्टिस और ट्रेनिंग से संबंधित है। किसी भी आईपीएल टीम को अपने मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं होगी। दूसरा नियम प्रैक्टिस मैचों को लेकर है। किसी टीम को दो से अधिक प्रैक्टिस मैच खेलने की इजाजत नहीं…
नई दिल्ली।ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने केंद्र सरकार से पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग की मात्रा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की मांग की है। एसोसिएशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। साथ ही फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने और डीजल में एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं का पता लगाने की अपील भी की गई है। AIDA ने कहा कि भारत ने समय से पहले ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इससे देश को कच्चे तेल के आयात में काफी बचत हुई…
जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु है, भक्ति के बिना कल्याण संभव नहीं है। भक्ति का जन्म सत्संग से होता है, जहां भोग रूपी विचार सक्रिय रहते हैं वहां भक्ति नहीं होती, इसलिए मनुष्य को सदैव सत्संग करना चाहिए: कथावाचक डॉ. श्री नरेन्द्र तिवारी मोहखेड़। चैत्र नवरात्रि पर्व में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित डॉक्टर श्री नरेन्द्र तिवारी ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र संस्कार है, लेकिन आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है। जीव के बिना शरीर निरर्थक होता है, ऐसे संस्कारों के बिना जीवन का कोई मूल्य…
बिहार में पान की खेती करने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। “पान विकास योजना” के तहत किसानों को अधिकतम 11,750 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2026-27 तक दो वर्षों के लिए लागू की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में मगही और देसी पान की खेती को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। योजना राज्य के 12 जिलों में लागू की गई है, जिनमें समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, मुंगेर, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, सारण और भागलपुर शामिल हैं।…
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर 23 मार्च 2026 को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एयर कनाडा एक्सप्रेस का सीआरजे-900 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे 4 पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। विमान मॉन्ट्रियल से आ रहा था और इसमें 72 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर्स सवार थे। टक्कर की गति लगभग 24 मील प्रति घंटा (39 किमी/घंटा) बताई गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट और ट्रक चालक को बार-बार रुकने के निर्देश दिए थे, लेकिन वे समय पर रुक नहीं पाए।…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष एक बदलती हुई स्थिति है और इससे पूरी दुनिया प्रभावित है। ऐसी स्थिति में नागरिकों को इस संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। संबोधन बजट सत्र के दौरान दोपहर 2 बजे हुआ, जहां उन्होंने पश्चिम एशिया के प्रमुख घटनाक्रमों, रणनीतिक पहलुओं और भारत के रुख पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने संबोधन से पहले रविवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में ईरान में जारी युद्ध…
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान रनवे पर एक ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में विमान के दो पायलटों की मौत हो गई। हादसा रनवे 4 पर हुआ, जब विमान उतर रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान का आगे का हिस्सा हवा में उठा हुआ दिख रहा है, जो टक्कर की गंभीरता को दर्शाता है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट और वाहन चालक दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे, लेकिन बार-बार दिए गए स्टॉप ऑर्डर के…