कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। 8 जनवरी 2026 को ईडी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के कार्यालयों और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की, जो कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा थी। जानकारी दे दें कि, घटना की शुरुआत 8 जनवरी को हुई, जब ईडी की टीमों ने कोलकाता और दिल्ली में 10 स्थानों पर छापेमारी की। इनमें से छह पश्चिम बंगाल में…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर हलचल मचा दी है जैक डॉर्सी ने। ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक और ब्लॉक इंक. के सीईओ जैक डॉर्सी ने जुलाई 2025 में एक क्रांतिकारी मैसेजिंग ऐप ‘Bitchat’ लॉन्च किया है। यह ऐप पूरी तरह से इंटरनेट, वाई-फाई या मोबाइल नेटवर्क के बिना काम करता है और ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) मेश नेटवर्किंग पर आधारित है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उपयोगकर्ताओं को बिना किसी केंद्रीय सर्वर, अकाउंट या फोन नंबर के सुरक्षित और निजी संचार करने की सुविधा देता है। Bitchat कैसे काम करता है? यह ब्लूटूथ…
अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के न होने पर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि डील पूरी तरह तैयार थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया, इसलिए समझौता नहीं हो सका। यह बयान 8 जनवरी 2026 को ऑल-इन पॉडकास्ट में अमेरिकी उद्यमी चमाथ पालिहापितिया के साथ बातचीत के दौरान दिया गया। गौरतलब हैं कि, यह दावा जनवरी 2026 में आया है, जबकि ट्रेड नेगोशिएशंस 2025 में तेज हुए थे। फरवरी 2025 में दोनों देशों के नेताओं ने अधिकारियों को नेगोशिएट करने का निर्देश दिया था,…
पाकिस्तान में हाल ही में हमास और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के नेताओं के बीच हुई बैठक ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। यह बैठक गुजरांवाला में पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसे LeT का राजनीतिक मोर्चा माना जाता है बता दें कि, PMML को LeT का राजनीतिक चेहरा माना जाता है, और राशिद अली संधू इस संगठन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। बैठक में दोनों नेताओं का एक साथ होना अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित दोनों संगठनों के बीच बढ़ते सहयोग का संकेत है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैचारिक और…
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्रामों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुंबई से आई एक फिल्म निर्माण टीम दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंची। टीम ने जिले के पाँच प्रमुख पर्यटन ग्रामों — सावरवानी, धूसावानी, चिमटीपुर, काजरा और देवगढ़ — का भ्रमण कर संभावित लोकेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनके अनुभवों को समझा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के…
मुंबई। बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन आखिरी समय पर फिर से निराशा हाथ लगी है। फिल्म की प्रस्तावित री-रिलीज 9 जनवरी 2026 को थियेटर्स में होने वाली थी, लेकिन इसे आखिरी मोमेंट पर टाल दिया गया है। मुख्य कारण थियेटर्स में कम स्क्रीन्स मिलना और अनुकूल शो टाइमिंग न मिलना है। मेकर्स ने यह फैसला लिया है क्योंकि फिल्म को पर्याप्त ऑडियंस तक पहुंचने का मौका नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब हैं कि, फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन (वीनस) ने पहले ही दिसंबर…
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 जनवरी 2026 को एक राष्ट्रपति मेमोरेंडम जारी कर अमेरिका को 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों, संधियों और संस्थाओं से बाहर निकालने का आदेश दिया है। यह फैसला ट्रम्प प्रशासन की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का हिस्सा है, जिसमें विदेशी संस्थाओं पर अमेरिकी करदाताओं के पैसे की बर्बादी को रोकने और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। इन 66 संगठनों में 31 संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़ी संस्थाएं और 35 गैर-UN संगठन शामिल हैं। व्हाइट हाउस और स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, ये संगठन अमेरिकी हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं, इनमें धन…
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव (KLIBF) के चौथे संस्करण में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान और गलतियों पर संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने नेहरू को भारतीय लोकतंत्र का संस्थापक बताते हुए कहा कि वे नेहरू के विचारों और दृष्टिकोण के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन अंधभक्त नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना आवश्यक है, लेकिन देश की हर समस्या के लिए उन्हें अकेले दोषी ठहराना अनुचित और गलत है। थरूर ने कहा, “मैं जवाहरलाल नेहरू का प्रशंसक हूं, लेकिन बिना सोचे-समझे उनका…
नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी तनाव चरम पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे केंद्र सरकार द्वारा TMC को डराने-धमकाने की साजिश करार दिया है। गौरततलब हैं कि, यह पूरा विवाद बंगाल कोयला खनन घोटाले से जुड़ा है, जिसमें ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत कार्रवाई की। ED का दावा है कि यह छापेमारी कोयला तस्करी सिंडिकेट से जुड़ी है, जिसमें…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार सुबह एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) के प्रमुख प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। यह कार्रवाई साल्ट लेक सेक्टर-V स्थित I-PAC मुख्यालय और कोलकाता के पॉश इलाके लाउडन स्ट्रीट पर बने जैन के आवास पर हुई। प्रतीक जैन और I-PAC की भूमिका प्रतीक जैन I-PAC के प्रमुख हैं और पश्चिम बंगाल में संगठन की गतिविधियों की देखरेख करते हैं। उन्हें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का करीबी सहयोगी माना जाता है। ED की टीम ने उनके घर पर घंटों…