लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी और बिक्री के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में दो नमूने हैं—एक उत्तर प्रदेश में और दूसरा अन्य जगहों पर, जहां सिरप का निर्माण होता है। पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने जवाब देते हुए कहा कि यूपी में कोडीन सिरप से कोई मौत नहीं हुई और सरकार पूरा जवाब देगी। सरकार ने NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है, जिसमें कई गिरफ्तारियां…
Author: Shweta Sharma
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ताहेरपुर में आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ को घने कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर से पहुंचने में असमर्थ रहने पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते उनका हेलीकॉप्टर ताहेरपुर हेलीपैड पर लैंड नहीं कर सका और कोलकाता एयरपोर्ट लौट आया। बिहार चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “बिहार की जनता ने विकास के लिए एनडीए को भारी जनादेश दिया है। बिहार ने जंगलराज को एक स्वर में नकार दिया है। जैसे गंगा बिहार से बहकर बंगाल पहुंचती…
ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालिया मामला मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला से सामने आया है, जहां 18 दिसंबर 2025 की रात एक 25-27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की उग्र भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया। यह घटना कथित ईशनिंदा के आरोप पर हुई, लेकिन जांच में ऐसे किसी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी दे दें कि, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। शव को बरामद कर मयमनसिंह…
दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो तीन समान किस्तों में 2000-2000 रुपये के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 में हुई थी और तब से अब तक लाखों किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। योजना…
ढाका। ढाका की धानमंडी रोड नंबर 32 पर स्थित वह घर, जो कभी बांग्लादेश के संस्थापक राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान का निवास था, आज खंडहर बन चुका है। यह कोई साधारण मकान नहीं था, बल्कि बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम, राजनीतिक उत्थान और दुखद इतिहास का जीवंत प्रतीक था। 2025 में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इस ऐतिहासिक इमारत को कई बार तोड़फोड़ का शिकार बनाया गया, जिससे यह पूरी तरह ध्वस्त हो गई। 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद यह घर पहली बार निशाने पर आया। अगस्त 2024 में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की, कई कलाकृतियां…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 20 दिसंबर 2025 को मुंबई में एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया गया। यह टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी होगी। टीम में स्पिन का बोलबाला है: अक्षर, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती। भारतीय पिचों पर स्पिन अहम होगी। तेज गेंदबाजी में बुमराह लीड करेंगे, अर्शदीप और हर्षित राणा सपोर्ट देंगे। बैटिंग में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं, तिलक वर्मा नंबर 3-4…
रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को सिनेमाघरों में 15 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म की जबरदस्त कमाई से मेकर्स लगातार मालामाल हो रहे हैं. बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर आई हॉलीवुड फिल्म ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ (Avatar Fish And Fire) भी फिल्म ‘धुरंधर’ का कुछ बिगाड़ नहीं पाई. यहां तक कि रणवीर सिंह की 15वें दिन की कमाई हॉलीवुड फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन से ज्यादा है गौरतलब हैं कि, डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर आधे महीने से कब्जा किए हुए है.…
नई दिल्ली। अमेरिका ने सीरिया में आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। 19 दिसंबर 2025 को शुरू हुए ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ के तहत अमेरिकी सेना ने सीरिया के मध्य हिस्से में ISIS से जुड़े 70 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में 100 से अधिक प्रिसिजन मुनिशन्स का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लड़ाकू विमान, अटैक हेलीकॉप्टर और आर्टिलरी शामिल थे। ऑपरेशन की शुरुआत अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने की। इसमें F-15 ईगल फाइटर जेट्स, A-10 थंडरबोल्ट (वार्थॉग), AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर और जॉर्डन के फाइटर जेट्स का इस्तेमाल हुआ। हमले देयर एज-जोर, रक्का डेजर्ट और…
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 2025 हंगामे, तीखी बहसों, वॉकआउट और विरोध प्रदर्शनों से भरा रहा, लेकिन इसके समापन पर एक ऐसा पल आया जो राजनीतिक कड़वाहट को कुछ देर के लिए भुला देता है। 19 दिसंबर 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पारंपरिक टी-पार्टी में सत्ता और विपक्ष के नेता एक साथ चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। मीटिंग लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुई, जो करीब 20 मिनट तक चली। लोकसभा स्पीकर के कार्यालय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका गांधी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में बैठी नजर आईं, जबकि पीएम मोदी और…
असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। वन अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के असम के होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। फिलहाल इस हादसे के चलते ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं बाधित हो गईं। रेलवे ने बचाव कार्य शुरू कर…