नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लंबे समय से चल रही राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चाओं पर विराम लग गया है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री और पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 45 वर्षीय नितिन नबीन अब पार्टी के सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं, जो भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा, “नितिन नबीन जी ने बिहार में विधायक और मंत्री के रूप…
Author: Shweta Sharma
पंजाब में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूती मिलने जा रही है। राज्य में करीब सात साल के अंतराल के बाद पंचायत और जिला परिषद के चुनाव कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इन चुनावों को लेकर औपचारिक मंजूरी दे दी है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा इस संबंध में साफ हो गया है कि राज्य में जल्द ही ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि, पंजाब सरकार ने राज्य में पंचायत जिला…
नई दिल्ली/। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध बोंडी बीच पर 14 दिसंबर 2025 को हुआ आतंकी हमला पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। यह हमला यहूदी समुदाय के हनुक्का त्योहार (चानुका बाय द सी) के जश्न के दौरान किया गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) की विचारधारा से प्रेरित आतंकवादी हमला करार दिया है। हमलावरों की पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और उनके 24 वर्षीय बेटे नवीद अकरम के रूप में हुई है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी…
16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में हुई IPL 2026 की मिनी ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ी बिके, जिन पर टीमों ने मिलकर 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। इस ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन रहे, जिन्हें KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों ने भी कमाल किया – CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ प्रत्येक में खरीदा। ऑक्शन के बाद कौन सी टीम सबसे मजबूत? गौरतलब हैं कि, पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी, जबकि बाकी नौ…
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत नितिन नवीन ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इस मौके को विशेष बना दिया। कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद तक पहुंच सकता है। जो अन्य विपक्षी दलों में संभव नहीं है। एक तरह से इसके माध्यम से भाजपा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश को…
नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई की। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, लेकिन सोमवार (डे 4, 15 दिसंबर) को वीकडे इफेक्ट के कारण कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 3 दिनों में ही ≈ 100-108 करोड़ क्रॉस, 4 दिनों में और बढ़ोतरी की उम्मीद।फिल्म को रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो 2025 की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है (10-11 दिनों में 350+ करोड़ इंडिया नेट)। नॉर्थ इंडिया…
अम्मान (जॉर्डन): यह यात्रा भारत और जॉर्डन के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर और भी विशेष हो जाती है। दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी सभ्यतागत और सांस्कृतिक निकटता रही है। किंग अब्दुल्ला ने स्वागत के दौरान कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा दशकों पुरानी दोस्ती, आपसी सम्मान और सार्थक सहयोग को रेखांकित करती है। उन्होंने भारत को जॉर्डन का पुराना और विश्वसनीय मित्र बताया। पीएम मोदी ने भी इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए किंग का आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों देशों की आतंकवाद के खिलाफ सोच एक समान है। यात्रा…
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुआ भयावह आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर गया था। बैसरन घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछकर मुख्य रूप से हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की जान गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और एक स्थानीय घोड़े वाला भी शामिल था। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। लगभग आठ महीने बाद, 15 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में 1597 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की। साजिद जट्ट कौन है? पाकिस्तान के…
भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होने वाली है। इस नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा एक नए नियम की हो रही है, जिसके तहत कोई भी विदेशी खिलाड़ी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी नहीं ले सकेगा, भले ही उसके लिए बोली कितनी भी ऊंची लग जाए। अगर बोली 18 करोड़ से ज्यादा जाती है, तो अतिरिक्त राशि बीसीसीआई के प्लेयर वेलफेयर फंड में जाएगी, जबकि खिलाड़ी को सिर्फ 18 करोड़ मिलेंगे। नीलामी में कुल 77 स्लॉट्स भरने हैं, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। सभी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे ने सोमवार को कई जिलों में कहर बरपाया। मथुरा, बागपत, उन्नाव और बस्ती समेत अन्य ज़िलों में अलग-अलग सड़क हादसों में अब तक 17 लोगों की जान चली गई। अलग अलग हादसों में करीब 150 से ज्यादा घायल हुए थे जिन में से 50 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। हादसों को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। लोगों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही प्रशासन लगातार मुस्तैद है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। साथ ही पुलिस…