भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं के लिए 9 दिसंबर 2025 का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज इस योजना की 31वीं किस्त जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के राजनगर से महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे। जानकारी दे दें कि, लाडली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन 2023 से ही बंद पड़े हैं। हालांकि उम्मीद है कि जल्द ही नए फॉर्म भरे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद भी कह चुके हैं कि जो लाडली…
Author: Shweta Sharma
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी किसानों के लिए आर्थिक सहायता कार्यक्रम की घोषणा करते हुए भारत और कनाडा पर सीधा निशाना साधा। ट्रम्प ने कहा कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश अमेरिका में बहुत सस्ता चावल बेच रहे हैं, जिससे अमेरिकी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस स्थिति को ‘डंपिंग’ बताया और संकेत दिया कि भारत से आने वाले चावल पर अतिरिक्त टैरिफ (Extra Tariffs) लगाए जा सकते हैं। व्हाइट हाउस में बयान: ट्रम्प ने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी देशों की ओर से सस्ता चावल अमेरिका भेजा…
नई दिल्ली देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर संसद में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। लोकसभा में सोमवार को इसके 150 वर्ष पूरे होने पर 10 घंटे लंबी विशेष बहस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी। यह बहस केवल एक गीत पर नहीं, बल्कि उस इतिहास, भावनाओं और राजनीतिक विरासत पर आधारित है जिसने आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक राजनीति तक भारत की दिशा तय की है। आगामी दिन राज्यसभा में भी इसी मुद्दे पर चर्चा होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। वही, दुर्भाग्य…
नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी लो-कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाओं में जारी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही फ्लाइट रद्दीकरण की समस्या के बीच आज (9 दिसंबर) भी कंपनी ने 60 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। इससे यात्रियों को एक बार फिर भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन का दावा है कि संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है गौरतलव हैं कि, पिछले 7 दिनों में इंडिगो ने 4500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद की थीं। सरकार का कहना है कि अब वो इंडिगो की फ्लाइट्स…
नई दिल्ली संसद का शीतकालीन सत्र इस बार कई गंभीर मुद्दों के बीच तेज राजनीतिक तापमान का केंद्र बना हुआ है। पहले पांच दिनों में से तीन दिन जोरदार हंगामे के नाम रहे, जहां विभिन्न विपक्षी दलों ने सरकार को कई राष्ट्रीय मुद्दों पर घेरा। SIR और BLO कर्मियों की मौतों का मामला, इंडिगो एयरलाइन के संकट की स्थिति और देश के कई बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा लगातार चर्चा में छाया रहा। इसी माहौल के बीच सोमवार को लोकसभा में एक नए विषय ने राजनीतिक बहस को नया मोड़ दिया—वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा। गौरतलब हैं कि,…
नई दिल्ली साल के अंतिम महीनों में शेयर बाजार कई बार झटके झेल चुका है, लेकिन सप्ताह की शुरुआत ही निवेशकों के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुई। सोमवार को बाजार खुलते ही भारी गिरावट दर्ज की गई। सुस्ती के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत करने वाला सेंसेक्स धीरे-धीरे गहराई में जाता गया और देखते ही देखते 800 अंकों से अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी भी 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन भारी गिरावट (Stock Market Crash) देखने को मिल रही है. सुस्ती के साथ ओपन हुआ बॉम्बे स्टॉक…
लोकसभा का सत्र सोमवार को खास तरह की ऊर्जा से भरा रहा। अवसर था राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का। सदन में राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक यात्रा, उसके महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता और कई सांसदों ने अपने विचार रखे। भावगीत नहीं हो सकता जो सदियों तक एक लक्ष्य के लिए कोटि-कोटि जनों को प्रेरित करता हो और जीवन आहुत करने के लिए लोग निकल पड़ते हैं। पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि गुलामी के कालखंड में भी ऐसे लोग हमारे यहां पैदा होते थे…
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर अपनी एक्शन और इंटेंस कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज़ से पहले जहां ट्रेलर ने फैंस की उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया था, वहीं अब फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच बराबर चर्चा हो रही है। लास्ट में उसकी एंट्री होती है, जिसके एनकाउंटर पर यह फिल्म आधारित है यानी एसपी चौधरी असलम खान की, जिसका किरदार संजय दत्त (Sanjay…
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) को लेकर होने वाली 20वीं अंतर-सरकारी समिति की बैठक न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए भी ऐतिहासिक होने जा रही है। आठ से 13 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित बैठक का आयोजन दिल्ली के भव्य लाल किले में किया जा रहा है। फिलहाल, देश की 15 अमूर्त विरासत इस सूची में जगह बनाए हुए हैं। उसमें दुर्गा पूजा, पारसी महोत्सव नवरोज, योग, गरबा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, कलबेलिया नृत्य, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला व छऊ नृत्य शामिल है। पूर्वांचलवासियों के लोक आस्था के महापर्व छठ…
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर 7 दिसंबर 2025 की रात एक ऐतिहासिक पल के साथ खत्म हुआ, जब गौरव खन्ना ने इस सीजन की विनर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की रात अपने चरम पर पहुंची, दर्शकों की धड़कनें तेज होती गईं और आखिरकार सलमान खान ने वह नाम घोषित किया, जिसने इस बार ‘बिग बॉस’ का 19वां ताज हासिल किया—गौरव खन्ना। भारी वोटों के साथ मिली जीत ने उन्हें न सिर्फ सोशल मीडिया पर छा दिया, बल्कि घर-घर में चर्चा का विषय भी बना दिया। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की…