मध्य प्रदेश के कटनी जिले की सिविल जज बनने की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी के लापता होने का मामला अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। 25 वर्षीय अर्चना को घर से निकले हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार, रिश्तेदार, प्रशासन और समाजसेवी लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, जबकि मामले की गुत्थी हर दिन और उलझती जा रही है। अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी. इंदौर से कटनी आते वक्त चलती ट्रेन से अचानक लापता हो गई. अर्चना तिवारी इंदौर के…
Author: Shweta Sharma
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा “जॉली एलएलबी 3” का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फैंस के बीच उत्साह चरम पर पहुंच गया है। निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में पहली बार फ्रेंचाइज़ी के दोनों जॉली — अक्षय कुमार और अरशद वारसी — एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। टीज़र में क्या खास? रिलीज़ हुए टीज़र में शुरुआत होती है कोर्ट के गलियारों से, जहां दोनों जॉली एक-दूसरे की मौजूदगी से हैरान भी हैं और उत्साहित भी। अरशद वारसी अपने पुराने अंदाज में हाजिरजवाबी करते नजर आते हैं, वहीं अक्षय कुमार का गंभीर लेकिन…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया दावे के बीच भारत ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा था कि उनकी जानकारी के मुताबिक भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, लेकिन सरकारी सूत्रों और विदेश मंत्रालय के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत का निर्णय अब भी आर्थिक, गुणवत्ता और लॉजिस्टिक कारकों पर आधारित है, न कि केवल किसी बाहरी दबाव पर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीती 30 जुलाई को भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया था। यह टैरिफ 1 अगस्त…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी के विदेश विभाग (डीएफए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अपने त्यागपत्र में उन्होंने साफ लिखा कि यह निर्णय उन्होंने विभाग के पुनर्गठन और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लिया है। शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में नई ऊर्जा और ताज़ा दृष्टिकोण लाने के लिए अब युवा नेतृत्व की आवश्यकता है। वही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए त्यागपत्र में लिखा,”मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त…
अमेरिका और भारत समेत कई देशों के बीच चल रहे व्यापार तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिससे वैश्विक निवेशकों और खासकर बुलियन बाजार में बड़ी राहत की लहर दौड़ गई है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि सोने के आयात पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब उन्होंने हाल ही में भारत, ब्राजील और अन्य देशों पर 50% तक का टैरिफ लगाने का आदेश दिया था, जिससे सोने के आयात पर भी असमंजस बना हुआ था। गौरतलब हैं कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण क्लाउडबर्स्ट आपदा ने न केवल जन-धन का भारी नुकसान किया बल्कि इस पर नेताओं के विवादित बयानों ने राजनीतिक माहौल को भी गर्मा दिया है। इस प्राकृतिक त्रासदी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन और सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों नेताओं के बीच हुए इस टकराव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि कांग्रेस और सपा एक समय गठबंधन के साझेदार रह चुके हैं।…
नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और चुनाव आयोगके बीच जारी तनातनी ने एक नया मोड़ ले लिया है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (Chief Electoral Officer – CEO) ने राहुल गांधी को एक औपचारिक नोटिस भेजकर उनसे उस बयान का आधार बताने को कहा है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक महिला मतदाता ने दो बार मतदान किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि राहुल गांधी अपने दावों के समर्थन में ठोस सबूत नहीं देते, तो उन्हें देश से माफी मांगनी होगी। बता दें कि, मामला तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने पिछले…
एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। निर्देशक अश्विन कुमार की इस डेब्यू फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, बल्कि यह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। मुस्लिम दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया फिल्म की सफलता का सबसे खास पहलू यह है कि यह केवल एक धार्मिक समुदाय तक सीमित नहीं रही। निर्देशक अश्विन कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुस्लिम दर्शक भी बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में ‘महावतार नरसिम्हा’ देखने पहुंचे। अश्विन कुमार की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म…
नई दिल्ली। भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के केंद्र में मौजूद चुनाव आयोग और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच एक अहम संवाद होने जा रहा है। ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मतदाता सूची में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर बातचीत के लिए बुलाया है। यह बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश समेत सीमित संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे। पत्र में बुलावे की जानकारी भारत के चुनाव आयोग के सचिवालय की ओर से जयराम रमेश को भेजे गए…
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा नीति एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में अमेरिकी प्रशासन ने रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर कुल 50 प्रतिशत तक का शुल्क लगा दिया है, जबकि चीन, जो रूस से बड़े पैमाने पर तेल आयात करता है, उस पर फिलहाल कोई अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय नहीं लिया गया है। इस नीति में अंतर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर क्यों अमेरिका अपने दो बड़े व्यापारिक साझेदारों — भारत और चीन — के साथ इतना भिन्न व्यवहार कर…