समाचार मिर्ची

पटना। बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अत्यंत विश्वसनीय माने जाने वाले 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र की ओर से पहली सूची जारी की गई है।

इस सूची के अनुसार, 2003 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना प्रेयशी, जो वर्तमान में सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव हैं, को उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2002 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिमा एस वर्मा, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव हैं, को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रतिमा एस वर्मा अनुपम कुमार की पत्नी हैं और दोनों को एक साथ केंद्र में प्रतिनियुक्ति दी गई है।

इसी बीच, पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी श्रवणम एम को स्पेस विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। बिहार में सरकार बदलने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों का केंद्र जाना चर्चा का विषय बन गया है। कम से कम आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों के समय से पहले सेवानिवृत्ति को मंजूरी दी जा चुकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version