समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की थी। इसमें लगभग 45 लाख छात्र और छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड जल्द ही इन परीक्षाओं का परिणाम जारी करने वाला है।

रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.nic.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और digilocker.gov.in पर देख सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को इन चरणों का पालन करना होगा। सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं। होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में क्लिक करें। फिर एक्टिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। डिटेल्स सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, कुल अंक और अभिभावक का नाम अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना उत्तीर्ण होने के लिए अनिवार्य है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version