समाचार मिर्ची

नई दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं का सेकेंडरी रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी करने वाला है। परिणाम 10 से 20 अप्रैल 2026 के बीच आने की संभावना है। इस वर्ष बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दो बार आयोजित की हैं। दूसरी फेज की परीक्षाएं मई में प्रस्तावित हैं। लगभग 25 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।

रिजल्ट को जल्द जारी करने का मुख्य कारण परीक्षाओं को दो चरणों में कराना है। इससे छात्रों को आगे की तैयारियों के लिए समय मिल सकेगा। हालांकि, कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई में जारी होगा क्योंकि इनकी परीक्षाएं 11 अप्रैल तक चल रही हैं और मूल्यांकन में 20 दिन या उससे अधिक समय लगेगा।

रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा। अगर मुख्य वेबसाइट काम न करे तो www.results.nic.in, results.digilocker.gov.in या umang.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। कीपैड फोन से एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

सीबीएसई इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और पढ़ाई का बोझ कम करना है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version