समाचार मिर्ची

दिल्ली। देशभर में इस समय दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा है। इसी बीच खबर है कि गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस नई मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करेगी। यह सुरक्षा गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के बाद ही दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में दो पीएसओ, राउंड द क्लॉक, और एक एस्कॉर्ट गाड़ी मिलेगी। जिसमें सुरक्षा कर्मी रहेंगे। इसके अलावा उनके घर पर भी हाई सिक्योरिटी रहने वाली है। उनके घर के फ्रंट पर चार और बैक साइड पर चार पुलिसकर्मी और दो कमांडो मौजूद रहेंगे।

क्या आप जेड सुरक्षा के बारे में जानते हैं?

पुलिस विभाग की तरफ से दी जाने वाली स श्रेणी की सुरक्षा में आमतौर पर सशस्त्र कमांडो समेत 35 से 40 सुरक्षा अधिकारी शामिल होते हैं। जो तीन अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा मोर्चे पर तैनात रहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के जो दिशा निर्देश है उसके अनुसार जीत सुरक्षा में पीएसओ, एस्कॉर्ट्स, ऑब्जरवेशन अधिकारी और लगभग आठ स्टैटिक आर्म गार्ड समेत बाई सुरक्षा कर्मी शामिल होते हैं। आपको बताने यह देश का तीसरा सबसे बड़ा सुरक्षा घेरा होता है। जिसमें एनएसजी के 4 से 6 कमांडो भी शामिल होते हैं। आप समझ सकते हैं इतनी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री को प्रोटेक्ट किया जाता है।

क्या रेखा गुप्ता को ही दी जा रही है विशेष सुरक्षा?

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि केवल रेखा गुप्ता को ही यह सुरक्षा दी जा रही है। इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी सुरक्षा दी गई थी। तो वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री 15 साल दिल्ली की सत्ता संभालने वाली शीला दीक्षित को भी यह सुरक्षा घेरा मिला था। आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस समय भी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जानकारों की माने तो उन्हें यह सुरक्षा खतरे की संभावनाओं को देखते हुए दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version