समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। कई दिनों की भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए गुरुवार शाम को हुई वर्षा राहत लेकर आई। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलीं। कई जगहों पर ओले भी गिरे।

बता दें कि, मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गर्मी से राहत की भविष्यवाणी की है। अगले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक कमी हो सकती है। आज दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। 15 राज्यों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यहां यह भी जानकारी देते चले कि, 31 मई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में कई स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, बांदा में 47.5 डिग्री और राजस्थान के श्री गंगानगर में 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वही, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। इससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में गर्मी के बीच आए इस मौसम परिवर्तन ने लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। हालांकि मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है। आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं का यह दौर लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत जरूर देगा, लेकिन सतर्कता बरतना अभी भी बेहद जरूरी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version