Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई: रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में वर्ल्डवाइड कुल 1,492.17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 15वें दिन फिल्म ने सिंगल डे में 29.15 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म के पहले सप्ताह में पहले दिन 175.40 करोड़, दूसरे दिन 148.10 करोड़, तीसरे दिन 192.30 करोड़, चौथे दिन 215.80 करोड़, पांचवें दिन 88.40 करोड़, छठे दिन 76.90 करोड़ और सातवें दिन 69.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सातवें दिन फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 463.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 937.32 करोड़ रुपये रहा है, जबकि ओवरसीज मार्केट में 370 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ओवरसीज में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।फिल्म दंगल के रिकॉर्ड को पार करने की राह पर है। दंगल ने 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जो हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है। धुरंधर 2 की मौजूदा रफ्तार से यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version