मुंबई।आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 63वें दिन यानी नौवें बुधवार को 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अब तक विश्व स्तर पर 1,798.86 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,372.19 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 1,146.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ओवरसीज कलेक्शन 426.67 करोड़ रुपये का है।
बताते चले कि, 62वें दिन फिल्म ने 25 लाख रुपये और 61वें दिन 19 लाख रुपये कमाए थे। वीकडे पर कलेक्शन कमजोर रहने के बावजूद आगामी वीकेंड में कुछ सुधार की उम्मीद है। फिल्म का जापान रिलीज जुलाई में होने वाला है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की भी घोषणा हो चुकी है।
मनोरंजन जगत के जानकारों का कहना है कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत है। पिछले कुछ समय में कई बड़े बजट की फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस लगाकर इंडस्ट्री में नया उत्साह पैदा किया है।
