समाचार मिर्ची

मुंबई। मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। 21 मई 2026 को रिलीज हुई इस सस्पेंस थ्रिलर ने वीकेंड के बाद वीकडे पर भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 12वें दिन सुबह 11 बजे तक फिल्म ने 0.08 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 96.78 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 112.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

जानकारी देते चले कि, विश्व स्तर पर ‘दृश्यम 3’ ने 11 दिनों में 228.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 225 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।फिल्म ने पहले सप्ताह में 81.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दिन 9 पर 4.30 करोड़, दिन 10 पर 5.10 करोड़ और दिन 11 पर 5.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई थी।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है ‘दृश्यम 3’

मुंबई। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। रिलीज के लगभग दो सप्ताह बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है, जो इसकी मजबूत कहानी और दर्शकों के सकारात्मक रुझान को दर्शाती है।

फिल्म ने न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दूसरे सोमवार तक पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई जारी रहना यह संकेत देता है कि दर्शकों के बीच इसकी मांग अभी भी बनी हुई है।

फिल्मोम के संबंध में बता दें कि, हनलाल अभिनीत ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 12वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत में लगभग 97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में 228.95 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

वही, दूसरे सोमवार को भी फिल्म की कमाई जारी रहना इसकी मजबूत लोकप्रियता का संकेत है। यदि यही रफ्तार बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में ‘दृश्यम 3’ मलयालम सिनेमा के इतिहास में और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। मोहनलाल और पूरी टीम के लिए यह सफलता भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की बढ़ती ताकत का भी प्रतीक बनकर उभरी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version