समाचार मिर्ची

दिल्ली एनसीआर का मौसम तेजी से बदला है। दिल्ली में दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही मई महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है। बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का अभी तक का सबसे अधिक है। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अब तेजी से पांव फैला रही है। दिन के ही नहीं, रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। लू चलने से दिन में गर्मी की चुभन काफी बढ़ गई है। इस बीच बुधवार की सुबह भी इस सीजन की सबसे गर्म रही है। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक है। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी और लू भी चलेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version