समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली।आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना 6600 रुपये सस्ता हो गया, जबकि चांदी में 19000 रुपये से अधिक की गिरावट आई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,48,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले क्लोजिंग से 3.53 प्रतिशत या 5429 रुपये कम है। इसी तरह मई डिलीवरी वाली चांदी 2,29,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही, जिसमें 5.93 प्रतिशत या 14,435 रुपये की कमी आई।

इंडस इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले स्तर से 4,245 रुपये कम है। 22 कैरेट सोना 1,34,293 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी का भाव 2,27,813 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसमें 12,023 रुपये की गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं- दिल्ली: 1,48,510 रुपये, मुंबई: 1,48,350 रुपये, पटना: 1,48,270 रुपये, जयपुर: 1,48,330 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी की कीमतें भी इन शहरों में 2,29,000 रुपये से 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रही।

गोल्डमैन सैक्स ने चेतावनी दी है कि यदि ऊर्जा सप्लाई संकट गहराया तो सोने की कीमत शॉर्ट टर्म में गिरकर 3800 डॉलर प्रति औंस (लगभग 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकती है। हालांकि, वर्ष 2026 के अंत तक केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के कारण सोना 5400 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version