समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

भारत में सोने और चांदी की कीमतें लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। मंगलवार (8 अक्टूबर 2025) को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,858 रुपए बढ़कर ₹1,21,799 तक पहुंच गए। इससे पहले मंगलवार को यह ₹1,19,941 प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और पहली बार ₹1.50 लाख प्रति किलो के पार निकल गई।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है,

इस साल सोना ₹45,637 और चांदी ₹64,766 महंगी

2025 की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी में अभूतपूर्व तेजी देखी गई है।

  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब बढ़कर ₹1,21,799 हो गया है। यानी इस साल अब तक सोना ₹45,637 महंगा हुआ है।
  • इसी अवधि में चांदी का भाव ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,50,783 पर पहुंच गया है। यानी चांदी ने निवेशकों को ₹64,766 का अतिरिक्त रिटर्न दिया है।

यह तेजी सोना-चांदी में निवेश करने वालों के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

सोना 1.55 लाख तक जा सकता है

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान और ब्रोकरेज हाउस सोने की कीमतों को लेकर नए अनुमान जारी कर रहे हैं।

  • गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल तक सोने का दाम 5,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से यह लगभग ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम के बराबर होगा।
  • पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का कहना है कि आने वाले महीनों में सोना ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

बता दें कि, सोना और चांदी दोनों ही इस साल निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं। जहां सोना ₹45,000 से अधिक महंगा हुआ है, वहीं चांदी ने ₹64,000 से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और डॉलर की कमजोरी से यह तेजी आने वाले महीनों में भी जारी रह सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version