समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले एक हफ्ते के दौरान एमसीएक्स और घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि साप्ताहिक आधार पर सोने का भाव लगभग स्थिर रहा, जबकि चांदी में घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 जून एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव पिछले शुक्रवार को 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस शुक्रवार को 1,58,588 रुपये पर बंद हुआ। घरेलू बाजार में इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,210 रुपये से घटकर 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 22 कैरेट सोना 1,54,320 रुपये और 20 कैरेट सोना 1,40,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर 3 जुलाई एक्सपायरी वाली 1 किलोग्राम चांदी पिछले सप्ताह के 2,71,866 रुपये के आसपास 2,71,600 रुपये पर बंद हुई। घरेलू बाजार में यह 15 मई के 2,68,500 रुपये से घटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सोना अपने उच्चतम स्तर 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से 44,396 रुपये सस्ता है, जबकि चांदी अपने लाइफटाइम हाई 5,47,328 रुपये से करीब 1,85,462 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है।

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे हैं दाम

हालांकि मौजूदा समय में सोना और चांदी दोनों की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, लेकिन अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से अभी भी काफी नीचे कारोबार कर रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार, सोना अपने ऑल टाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले लगभग 44,396 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी अपने लाइफटाइम हाई 5,47,328 रुपये प्रति किलोग्राम से करीब 1,85,462 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी है।

इस गिरावट ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए राहत की स्थिति पैदा की है। शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में यह गिरावट बाजार में मांग को बढ़ा सकती है।

आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक केंद्रीय बैंकों के फैसलों और डॉलर इंडेक्स की चाल पर रहेगी। इसके अलावा घरेलू स्तर पर रुपये की स्थिति और आयात लागत भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।फिलहाल सोना स्थिरता बनाए हुए है, जबकि चांदी में हल्की कमजोरी दिखाई दे रही है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए बाजार की चाल पर लगातार नजर बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version