समाचार मिर्ची

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 11 जुलाई 2026 को साउथम्पटन में खेला जाएगा। सीरीज पहले ही इंग्लैंड के नाम हो चुकी है। इंग्लैंड की नजर अब भारत को 4-0 से हराकर व्हाइटवॉश पूरा करने पर है।

अगर टीम इंडिया यह मैच हार गई तो उसके नाम टी20 इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। भारत पहली बार किसी मल्टी मैच बाइलेटरल टी20 सीरीज में इंग्लैंड से हारा है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टी20 में हार मिली थी और लगातार पांच टी20 मैच गंवाए हैं। बाइलेटरल सीरीज में तीन या इससे ज्यादा मैचों में भारत को पहले कभी व्हाइटवॉश नहीं किया गया था। हालांकि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था, इसलिए यह तकनीकी रूप से व्हाइटवॉश नहीं माना जाएगा।

यहां यह हम आपको बता दे कि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का यह इंटरनेशनल दौरा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने अब तक 14, 13 और 15 रन बनाए हैं। साउथम्पटन में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी परीक्षा के दौर से गुजर रही है। उन्होंने लगातार छह टॉस जीते लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ब्रिस्टल में नाबाद 80 रन की पारी उनके फॉर्म की झलक थी।

चलते चलते बताते चले कि, इंग्लैंड की टीम अच्छी फॉर्म में है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम पिछले साल की गर्मियों के बाद से 22 मैचों में 19 जीत चुकी है। अगर इंग्लैंड यह मैच भी जीत गया तो वह भारत को पछाड़कर ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बन जाएगा। जोस बटलर की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव संभव हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version