Skip to main content

समाचार मिर्ची

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस वसूली के सिस्टम को लागू करने की तैयारी कर रहा है। ईरान और ओमान इस संबंध में पेमेंट सिस्टम पर बातचीत कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने होर्मुज स्ट्रेट के मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया की सीमा तय कर दी है और यहां से गुजरने के लिए परमिट जरूरी होगा।

ईरान सीधे टोल वसूलने के बजाय सर्विस फीस मॉडल पर काम कर रहा है, जिसमें ट्रांजिट फीस, पर्यावरण शुल्क और अन्य सेवाओं के नाम पर राशि ली जा सकती है। फरवरी में अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल ट्रैफिक लगभग रोक दिया था। इसके बाद ईरानी अधिकारियों ने इस जलमार्ग से राजस्व जुटाने के विकल्पों पर चर्चा शुरू की। ओमान अब इस प्रस्ताव में आर्थिक फायदे देखते हुए हिस्सेदारी पर विचार कर रहा है।

यहां अंत में यह बताते चले कि, अमेरिका ने इस योजना का साफ विरोध किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यहां किसी तरह का टोल नहीं होना चाहिए। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा कि यदि ईरान होर्मुज में टोल वसूलता है तो अमेरिका-ईरान समझौता मुश्किल हो जाएगा।दुनिया के करीब 20 प्रतिशत समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजरती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version