समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

वाशिंगटन। कोरोना महामारी का दंश सुपरपॉवर अमेरिका भी झेल रहा है। इस बार खुद राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। जिसके बाद व्हाइट हाउस में भी हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एक समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को कहा, “इवांका के वैयक्तिक सहायक के रूप में काम करने वाले उनके सचिव पिछले कई हफ्तों से उनके साथ नहीं रहे हैं।” अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सेक्रेटरी केटी मिलर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह इससे संबंधित एक और मामला है। वरिष्ठ अधिकारियों पर संक्रमण के फैलने की चिंता पर बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केलिग मैकनानी ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि कर्मचारियों में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी उपाय प्रभावी रहे हैं। इवांका के पति जेरेड कुशनर भी वरिष्ठ सलाहकार हैं और कोविड-19 से जुड़े टेस्ट में इन दोनों के नतीजे ही नेगेटिव आए हैं। पेंस के साथ ट्रंप भी कोरोना की चपेट में आने से बचे रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह चिंतित नहीं हैं क्योंकि व्हाइट हाउस में सभी जरूरी सावधानियां बरती गई हैं। ट्रंप के निकट सहयोगी के इस घातक बीमारी से संक्रमित होने के बाद उन्होंने गुरुवार को व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस परीक्षण के नियमित तौर पर होने का आदेश दिया। पूरी दुनिया में अमेरिका में अब तक इससे जुड़े सबसे अधिक मामले हैं और सर्वाधिक मौतें भी यहीं हुई हैं। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक, शनिवार तक देश में कोरोना के मामलों की संख्या 1,283,929 है, जबकि 77,180 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version