समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भावुक माहौल में यह घोषणा की। मीटिंग कावेरी आवास पर बुलाई गई थी, जो निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुई।सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर आमंत्रित किया था। इस दौरान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिद्धारमैया के इस्तीफे की पुष्टि की है। बताया गया है कि वे आज पद छोड़ेंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं, इसलिए इस्तीफा उनके कार्यालय को सौंपा जाएगा।मीटिंग में मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति दर्ज की गई। ब्रेकफास्ट मेन्यू में इडली, वड़ा, मसाला डोसा, पोंगल, उप्पित, केसरीबाथ, सागू, सांभर और चटनी शामिल थे। यह घटनाक्रम कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच हुआ है।

कर्नाटक की राजनीति में यह बदलाव केवल राज्य तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय राजनीति और कांग्रेस की रणनीति पर भी पड़ सकता है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व किस तरह सत्ता संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को बनाए रखता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

फिलहाल कर्नाटक में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और राज्य की जनता नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version