समाचार मिर्ची

सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को अवतार बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश को असली आजादी मिली। उन्होंने कांग्रेस पर देश को लूटने और विकास कार्यों में विफल रहने का आरोप लगाया। कंगना ने वक्फ बोर्ड कानून संशोधन को ऐतिहासिक बताया और विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा।

जोगेंद्रनगर (मंडी)। सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री हुए, लेकिन एक संघर्ष का वक्त रहा था। अनुच्छेद-370 की आड़ में लूट मची थी, तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं का शोषण किया जा रहा था।

कांग्रेस राज में देश को केवल लूटा जा रहा था। अटल और लाल कृष्ण आडवाणी ने काफी मेहनत की। 2014 में जब नरेन्द्र मोदी सत्ता में आए तो बदलाव आया। इसलिए कहा जाता है वह साधारण नागरिक नहीं बल्कि अवतार हैं। लोगों में उनके प्रति विश्वास है। मोदी ने कांग्रेस के गुंडाराज से आजादी दिलाई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version