Skip to main content

समाचार मिर्ची

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बैठक बुलाई गई है। पाकिस्तान की गुजारिश पर UNSC ने सोमवार की दोपहर के लिए बैठक शेड्यूल की है। इस दौरान पहलगाम हमले को लेकर दोनों देशों के बीच चर्चा हो सकती है। बता दें कि पाकिस्तान का नाम UNSC के गैर-स्थायी देशों में शामिल है।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। भारत के डर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के दरवाजे खटखटाए थे। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। आज UNSC में भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर बैठक होगी।

बंद कमरे में होगी बैठक

UNSC के 10 गैर-स्थायी सदस्यों में अभी पाकिस्तान भी शामिल है। ऐसे में पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यह बैठक बुलाने की सिफारिश की थी। ग्रीक प्रेसीडेंसी ने आज यानी 5 मई की दोपहर के लिए शेड्यूल की है। दोनों देशों के बीच यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version