समाचार मिर्ची

नोएडा। नोएडा में सोमवार सुबह कंपनियों के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। सेक्टर-60 के मेट्रो स्टेशन के पास और सेक्टर-62 के गोल चक्कर समेत चार स्थानों पर कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। फेज-2 के होजरी कॉम्प्लेक्स और मदरसन फैक्ट्री के आसपास तथा सेक्टर-63 के फैक्ट्री परिसर में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस की एक जीप को पलटकर उसकी तोड़फोड़ की गई। इस वजह से इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल सुनिश्चित किया गया है। उच्चाधिकारी सभी स्थानों पर मौजूद हैं और न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और पुलिस लगातार श्रमिकों को समझाने-बुझाने का काम कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version