समाचार मिर्ची

ओडिशा। मलकांगिरी जिले के तमासा गांव में एक किसान ने करिश्मा कर दिखाया है। देबा पद्हियामी नाम के इस किसान ने जापान के दुर्लभ मियाजाकी आम को अपनी मिट्टी में सफलतापूर्वक उगा लिया है। ये वही आम है जिसकी एक किलो की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

देबा ने बताया कि उन्हें चार साल पहले एक सोशल वर्कर ने इस पौधे की कलम दी थी। उन्होंने पूरे चार साल तक इसकी देखभाल की, पानी दिया, खाद दी और आखिरकार पेड़ ने फल देना शुरू कर दिया। जापान में इसे “सूरज का अंडा” (Taiyo no Tamago) भी कहते हैं। ये आम गहरे लाल-बैंगनी रंग का, बहुत मीठा और मुलायम होता है।

खबर फैलते ही गांव में भीड़ लगने लगी है। लोग इस अनोखे आम को देखने आ रहे हैं। लेकिन साथ ही चोरी का खतरा भी बढ़ गया है। देबा अब खुद रात को बाग में सोते हैं और पेड़ की रखवाली करते हैं।

ये कहानी दिखाती है कि हमारे किसान कितनी मेहनत और लगन से नई चीजें उगा सकते हैं, लेकिन बाजार तक पहुंच, पैकिंग, ब्रांडिंग और अच्छे खरीदार न होने के कारण उन्हें फायदा नहीं मिल पाता।

अगर सरकार और कृषि विभाग मदद करें तो ऐसे किसान न सिर्फ खुद अमीर बन सकते हैं, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version