लॉस एंजिल्स: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने एक साथ धूम मचाई। प्रियंका चोपड़ा ने इस समारोह में प्रेजेंटर्स की भूमिका निभाई। निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे प्रियंका के साथ तैयार हो रहे थे और वाइन पीते दिखे। इस वीडियो में निक जोनास के दाहिने हाथ पर बंधा कलावा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया और उन्हें ‘गोरे दामाद’ कहकर प्यार मिला। यह वीडियो रेड कार्पेट लुक्स से ज्यादा वायरल हो गया।
प्रियंका चोपड़ा ने डायर के स्प्रिंग 2026 कूटूर कलेक्शन से कस्टम स्ट्रैपलेस सफेद गाउन पहना, जिसमें बॉडी के पास सुंदर ड्रेपिंग, बोल्ड थाई-हाई स्लिट और डेलिकेट फेदर-लाइक ट्रिमिंग थी। उन्होंने ब्लैक हील्स और स्टनिंग नेकलेस के साथ लुक पूरा किया। निक जोनास ने राल्फ लॉरेन का क्लासिक ब्लैक टक्सीडो चुना, जिसमें फिटेड ब्लैक सूट, सफेद शर्ट और ट्रेडिशनल ब्लैक बो टाई शामिल था। दोनों के लुक ने एक-दूसरे को परफेक्टली कंप्लीमेंट किया।
फैंस ने निक जोनास के कलावा पर खास ध्यान दिया और भारतीय दर्शकों ने इसे सराहा। वीडियो में निक जोनास प्रियंका के साथ उत्साहित दिखे, जबकि प्रियंका इवेंट के लिए निकलने की तैयारी कर रही थीं। यह जोड़ी रेड कार्पेट पर हाथ में हाथ डाले नजर आई और उनकी केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा।
