Skip to main content

समाचार मिर्ची

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Putin India Visit) जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने निश्चित तारीख नहीं बताई है।
लावरोव ने कहा कि भारत वर्तमान में रूसी राष्ट्रपति की यात्रा की व्यवस्था कर रहा है। सम्मेलन का आयोजन रूस में भारतीय दूतावास और रूसी अंतर्राष्ट्रीय मामलों की परिषद (RIAC) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत का दौरा करेंगे।
लावरोव ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सरकार के प्रमुख से मिलने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रूसी राष्ट्राध्यक्ष की भारत गणराज्य की यात्रा की वर्तमान में तैयारी की जा रही है।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version