समाचार मिर्ची

पटना। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी लोकभवन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है। यह समारोह लोकभवन में ही आयोजित हो रहा है।सम्राट चौधरी आज सुबह 10:50 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। यह बिहार में भाजपा की 46 साल बाद सत्ता में सीधी भागीदारी है। समारोह में दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें जद(यू) के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं।

लोकभवन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चिड़ियाखाना गेट नंबर 2, राजेंद्र चौक समेत कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह 7 बजे से यातायात प्रतिबंध लागू कर दिया गया है, जिससे आम वाहनों को राजेंद्र चौक की ओर आने की अनुमति नहीं है।

समारोह में भाजपा और सहयोगी दलों के नेता पहुंच रहे हैं। पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंच चुके हैं। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के लोकभवन पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version