समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पति वीर साहू के नाम का टैटू हटाने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में दरार और तलाक की अफवाहें तेज हो गईं।सपना चौधरी और वीर साहू की शादी साल 2020 में हुई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। टैटू हटाने की खबर वायरल होने के बाद लोगों ने विभिन्न कयास लगाने शुरू कर दिए

इस कड़ी में सपना चौधरी ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला किसी निजी विवाद या रिश्ते की समस्या के कारण नहीं लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने बताया कि शूटिंग और अलग-अलग किरदार निभाने के दौरान टैटू छिपाना मुश्किल और समय लेने वाला काम हो जाता है। इसलिए उन्होंने अपने सभी टैटू हटाने का फैसला प्रोफेशनल जरूरतों के चलते लिया है।

फिलहाल सपना चौधरी या वीर साहू की ओर से तलाक या अलगाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वीर साहू हरियाणा के जाने-माने सिंगर, राइटर और अभिनेता हैं तथा दोनों की जोड़ी हरियाणवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है। अफवाहों के बावजूद कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version