समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर रामनगरी अयोध्या में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा और भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने अयोध्या को “लहूलुहान” किया था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा, “अब जय श्रीराम कहने से किसी को डर नहीं लगता। पहले श्रीराम का नाम लेने पर लाठियां मिलती थीं।”

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। राम मंदिर का भव्य निर्माण पूरा हो चुका है। राम पथ, भक्ति पथ और राम की पैड़ी जैसी परियोजनाएं पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नए बस स्टैंड और सड़क नेटवर्क का विस्तार हो चुका है।

बता दें कि, सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां कुछ लाख लोग सालाना आते थे, अब करोड़ों की संख्या में राम भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। होटल, धर्मशालाएं, दुकानें, परिवहन और अन्य सेवाओं से जुड़े लाखों लोगों को रोजगार मिला है। अयोध्या अब केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि आर्थिक विकास का इंजन भी बन चुकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version