फुटबॉल के मैदान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 41 साल की उम्र में भी यह दिग्गज खिलाड़ी लगातार गोल दाग रहा है और अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीतें दिला रहा है। शुक्रवार को सऊदी प्रो लीग के एक रोमांचक मुकाबले में रोनाल्डो ने अपने करियर का 978वां गोल दागा। इस गोल के साथ उन्होंने अपनी टीम अल नासर को अल तआवुन के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत दिला दी। इस जीत के साथ अल नासर ने लीग में लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।
यहां हम आपको बता दें कि, मैच की शुरुआत अल नासर के लिए अच्छी नहीं रही। खेल के 11वें मिनट में ही अल तआवुन के मोहम्मद बासम अल हुरैजी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस शुरुआती गोल ने अल नासर को दबाव में ला दिया। मेहमान टीम ने अच्छी शुरुआत की और होम साइड को मुश्किल में डाल दिया। लेकिन अल नासर ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे खेल पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की।
वही हम आपको यह भी बता दें कि, पहले हाफ के इंजरी टाइम में अल नासर को बराबरी का मौका मिला। 45+5वें मिनट में सामु कोस्टा ने एक बेहतरीन गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। यह गोल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि इससे हाफ टाइम तक स्कोर बराबर हो गया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ गया। सामु कोस्टा के इस गोल ने मैच को रोमांचक मोड़ दे दिया और दूसरे हाफ में अल नासर के लिए बेहतर अवसर पैदा किए।
जानकारी दे दे कि, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही रोनाल्डो का जादू देखने को मिला। 50वें मिनट में जोआओ फेलिक्स ने लेफ्ट साइड से एक शानदार मूव बनाया। उन्होंने बाईं ओर से आगे बढ़ते हुए गेंद को मोहम्मद सिमाकन को पास किया। सिमाकन ने बॉक्स के किनारे से गोल की तरफ एक जोरदार शॉट मारा। इस शॉट को रोनाल्डो ने बड़ी ही चालाकी से छह यार्ड की दूरी से हल्का सा फ्लिक करके नेट के अंदर डाल दिया। यह रोनाल्डो के करियर का 978वां गोल था। रिप्ले में दिखा कि सिमाकन का शॉट सीधे गोल में ही जा रहा था, इसलिए जब रोनाल्डो ने गोल सेलिब्रेट किया तो सिमाकन भी पल भर के लिए हैरान रह गए।
किसानों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
बिहार कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए टोल-फ्री किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 सक्रिय किया है। इस नंबर के माध्यम से किसान खाद की उपलब्धता, अधिक कीमत वसूलने, जमाखोरी या अन्य संबंधित समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।
सरकार का कहना है कि खाद की बढ़ती मांग के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए शिकायतों को सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। विभाग के अनुसार, कंट्रोल रूम में मिलने वाली प्रत्येक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा और जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम खासतौर पर उन किसानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर खाद खरीदने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार किसान यह नहीं जानते कि शिकायत कहां और कैसे दर्ज कराई जाए। हेल्पलाइन की सुविधा से अब वे सीधे संबंधित विभाग तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे।
आखिर में बता दें कि, यह गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ। अल नासर 2-1 से आगे निकल गई और बाकी समय में अपनी बढ़त बनाए रखी। रोनाल्डो ने इस मैच में पूरे 90 मिनट तक मैदान पर डटे रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मंगलवार को अल एत्तिफाक के खिलाफ हुए पिछले मैच में अल नासर ने 2-0 से पिछड़ने के बाद आखिरी 16 मिनटों में तीन गोल दागकर 3-2 से मैच जीता था। उस मैच में रोनाल्डो को बीच में ही सब्स्टीट्यूट कर दिया गया था। लेकिन अल तआवुन के खिलाफ इस मैच में उन्होंने पूरा समय खेला और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
