प्रयागराज। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को लेकर उठा विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के डायरेक्टर (सीएफए) विवेक बंजल को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब उनके दो दिवसीय दौरे के लिए तैयार किया गया
मंत्री सिंधिया ने इस घटना को ‘अत्यंत चौंकाने वाला’ और ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ करार देते हुए कहा कि यह सरकारी नियमों, परंपराओं और प्रशासनिक मर्यादाओं का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि विवेक बंजल को शो-कॉज नोटिस भेज दिया गया है और उन्हें जवाब देने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों।
दरअसल, विवेक बंजल का प्रयागराज दौरा 25-26 फरवरी को प्रस्तावित था। इस दौरान वे संगम स्नान, विभिन्न मंदिरों के दर्शन, नाव की सवारी और कुछ समीक्षा बैठकों में भाग लेने वाले थे। प्रयागराज स्थित बीएसएनएल के डीजीएम कार्यालय ने 19 फरवरी को एक आंतरिक आदेश जारी किया था, जिसमें दौरे की मिनट-टू-मिनट योजना तैयार की गई थी। इस आदेश में लगभग 20 कार्यों के लिए 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनमें आगमन पर स्वागत, होटल और सर्किट हाउस में ठहरने की व्यवस्था, संगम घाट पर स्नान किट की तैयारी और व्यक्तिगत सुविधाओं का पूरा प्रबंध शामिल था।
