Skip to main content

समाचार मिर्ची

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही राजनीतिक पाला बदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में लोकप्रिय बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया। यह घटना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि पर्णो मित्रा 2019 से पार्टी से जुड़ी हुई थीं और 2021 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर बरानगर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

पर्णो ने आगे कहा कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों और राज्य की प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने इसे अपना “विशेष दिन” बताते हुए कहा, “यह मेरे लिए क्रिसमस जैसा दिन है। ममता दीदी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में नई यात्रा शुरू कर रही हूं।” पर्णो मित्रा ने TMC में शामिल होने को बंगाल के समग्र विकास के लिए सही कदम बताया।

बता दें कि, TMC में शामिल होने के बाद पर्णो मित्रा की सक्रियता पर सबकी नजरें टिकी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि टॉलिवुड से जुड़े कलाकारों को जोड़ना 2026 चुनाव में उनकी रणनीति का हिस्सा है। पहले से ही देव, सोहम चक्रवर्ती, राज चक्रवर्ती, जून मालिया जैसे कई कलाकार TMC से जुड़े हैं। एक वरिष्ठ TMC नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कलाकार पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जो पार्टी की छवि को मजबूत करेंगे और युवा वोटरों को आकर्षित करेंगे।

गौरतलब हैं कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल मई 2026 में खत्म हो रहा है और चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। इस बार चुनाव कम चरणों में कराने की चर्चा है। TMC ने पहले ही 215 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि भाजपा विपक्षी एकता और विकास के मुद्दों पर जोर दे रही है। ऐसे में पर्णो मित्रा जैसे चेहरों का TMC में शामिल होना पार्टी के लिए सांस्कृतिक और भावनात्मक लाभ दे सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version