Skip to main content

समाचार मिर्ची

रेडमी ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया 5G फोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे फिलहाल सिंगापुर के मार्केट में पेश किया है। इससे पहले रेडमी ने Redmi 17 4G और Redmi 17 5G डिवाइस लॉन्च किए थे। यह फोन बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ बजट सेगमेंट में उतारा गया है। भारत समेत अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

हम आपको बता दें कि, Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। नॉर्मल ब्राइटनेस 660 निट्स और HBM मोड में 810 निट्स तक पहुंच सकती है। आंखों की सुरक्षा के लिए DC Dimming और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध हैं। मेमोरी एक्सपेंशन से RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि microSD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक विस्तारित किया जा सकता है।

आखिर मे जानकारी देते चले कि, कैमरा सेटअप में पीछे 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और एक सेकेंडरी लेंस है। इसमें HDR, नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p पर 30fps तक संभव है। सामने की तरफ 8MP फ्रंट कैमरा है, जिसमें HDR, पोर्ट्रेट, नाइट मोड और सॉफ्ट-लाइट रिंग उपलब्ध है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में 15W का चार्जर दिया गया है।सिंगापुर में Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत S$279 रखी गई है, जो भारतीय कीमत के हिसाब से करीब 19 हजार रुपये बैठती है। डिवाइस Black, Brown और Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Brown वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश मिलती है। Xiaomi ने अभी तक अन्य मार्केट, जिसमें भारत भी शामिल है, में इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version