Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही बड़ा बदलाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत में अचानक तेज गिरावट आई और यह ओपनिंग के साथ गिरकर 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमत में भी बदलाव दर्ज किया गया।

यहां इस कड़ी में बता दें कि, एमसीएक्स पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही कीमत फिसलकर 2,44,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को यह 2,46,597 रुपये पर बंद हुई थी। इस हिसाब से एक किलोग्राम चांदी की कीमत में 1,782 रुपये की गिरावट आई। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर वायदा कारोबार में 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छू चुकी थी। वर्तमान भाव की तुलना में चांदी अब अपने उस उच्च स्तर से 1,75,233 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है।

वही हम आपको यह भी बता दें कि, चांदी की कीमत में गिरावट के बीच सोने के भाव में वृद्धि हुई। बीते शुक्रवार को वायदा कारोबार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,438 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही यह बढ़कर 1,63,116 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह सोना एक झटके में 678 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

अंत में जानकारी देते चले कि, अगस्त महीने में अब तक सोने की कीमत में उल्लेखनीय बदलाव आया है। बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 31 जुलाई को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,43,376 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार के ओपनिंग रेट 1,63,116 रुपये से तुलना करें तो सोने की कीमत में 19,740 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version