समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। भारतीय टेलीविजन और म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 42 वर्ष की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया, जिससे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली का गुरुवार और शुक्रवार (27-28 जून) की रात कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने तुरंत उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कूपर अस्पताल में शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

बता दें कि, शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया, जो टूटे हुए दिख रहे थे. फोटोग्राफर्स ने पराग त्यागी को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने चेहरे को अपने हाथ से ढक लिया. वीडियो में वो पत्नी की मौत के बाद टूटे नजर आ रहे हैं।

शेफाली का फिल्मी सफर और पहचान

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” से की थी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। इस वीडियो में उनके बोल्ड लुक और दमदार डांस ने उन्हें तुरंत स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई अन्य म्यूजिक एल्बम्स और डांस रिएलिटी शोज़ में हिस्सा लिया। 2004 में उन्होंने “मुझे कुछ कहना है” जैसी फिल्मों में भी छोटे रोल निभाए।

टीवी पर ‘बिग बॉस 13’ में उनकी एंट्री ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया था, जहां उनके परिपक्व व्यवहार और स्पष्ट सोच को सराहा गया। शेफाली की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। उन्होंने अभिनेता हरमीत सिंह से तलाक के बाद 2015 में पराग त्यागी से शादी की थी।

अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार, अंतिम दर्शन मुंबई में उनके घर पर होंगे और अंतिम संस्कार शुक्रवार देर शाम या शनिवार सुबह किया जा सकता है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकार अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version