समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) प्रमुख एम.के. स्टालिन की तबीयत सोमवार सुबह अचानक खराब हो गई। रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्टालिन को अचानक चक्कर आ गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य जांच कर रही है।

अपोलो अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल के मेडिकल सर्विस डायरेक्टर डॉक्टर अनिल बीजी ने मीडिया को जानकारी दी कि सीएम स्टालिन के कुछ जरूरी डायग्नॉस्टिक टेस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी।

बता दें कि, अपोलो अस्पताल में मेडिकल सर्विस के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल बीजी के अनुसार, सीएम स्टालिन के जरूरी डायगनॉस्टिक टेस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से राज्य में चिंता का माहौल है। हालांकि, डॉक्टरों और सरकार ने आश्वस्त किया है कि स्थिति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है। पूरे देश से उनके लिए शुभकामनाएं और दुआएं आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों पर लौटेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version