Skip to main content

समाचार मिर्ची

Dhanush Kriti Sanon Movie X Review: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पॉपुलर स्टार्स धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ (Tere Ishk Mein) का जब अनाउंसमेंट हुआ था तभी से इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा था. फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही इसका जबरदस्त बज बन गया।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि ये मूवी कमाल दिखाने वाली है। फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आज यानी 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को देखने के बाद लोगों की बातें सच होती सामने आ रही है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर सोशल मीडिया पर क्या लिखा जा रहा है।

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और लोगों पर जादू चलाने में कामयाब हो गई. फिल्म की बेहतरीन कहानी से लेकर दोनों स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग फैंस का दिल जीत रही है. जिसके चलते फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।यहां देखें धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर किए गए पोस्ट…

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. बताते चलें कि इससे पहले आनंद एल राय और धनुष ने ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ में काम किया है. लोगों ने दोनों फिल्मों को पसंद किया है. इस तरह से कहा जा सकता है कि आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी लोगों को पसंद आती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version