समाचार मिर्ची

अमेरिका।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर भाषण दिया। गुरुवार सुबह दिए गए इस 20 मिनट के भाषण में उनकी थकान साफ नजर आई। उन्होंने अगले दो-तीन हफ्तों में युद्ध खत्म करने का संकेत दिया और अमेरिका की मध्य पूर्व से वापसी की तैयारी की बात कही।

भाषण में ट्रंप ने पुराने दावों को दोहराया। उन्होंने ईरान नेतृत्व के सफाए, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के जरिए परमाणु ठिकानों को तबाह करने और ईरान के बिजली घरों को उड़ाने की धमकी जैसी बातें कहीं, जो वे हफ्तों से ट्रुथ सोशल पर कहते रहे हैं। उन्होंने ईरान युद्ध को शॉर्ट टर्म बताया और वियतनाम, इराक तथा अफगान युद्धों की समय-सीमा का जिक्र किया।

ट्रंप ने अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर अब तक का सबसे भीषण प्रहार करने की बात कही। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट की रक्षा अब दूसरे देशों को खुद करने की सलाह दी। ट्रंप ने नए ईरानी नेतृत्व को लॉजिकल बताते हुए समझौते की संभावना का संकेत भी दिया।यह भाषण ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के एक महीने पूरे होने पर दिया गया। ट्रंप ने घरेलू आर्थिक दबावों और तेल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए युद्ध को जल्द समाप्त करने की इच्छा जताई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version