समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

अमेरिका मिशेल ओबामा ने अपनी कम सार्वजनिक उपस्थिति और तलाक की अफवाहों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी भलाई और समय को प्राथमिकता दे रही हैं। व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद उन्होंने अपने जीवन को नए सिरे से देखने का मौका पाया है। मिशेल ने तलाक की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह अभी भी शिक्षा और समाज सेवा जैसे मुद्दों पर सक्रिय हैं।

,  अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने हाल ही में अपनी कम होती सार्वजनिक उपस्थिति और राजनीतिक आयोजनों से दूरी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि वह अब वो खुद पर और मानसिक शांति को प्राथमिकता दे रही हैं और अपने समय पर नियंत्रण रखने के लिए फैसले ले रही हैं।

मिशेल ओबामा ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सोफिया बुश से बात करते हुए उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह और बराक ओबामा तलाक लेने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस छोड़ने के आठ साल बाद, अब उनकी बेटियां भी बड़ी हो गई हैं और वह अपने जीवन के लक्ष्यों पर दोबारा ध्यान दे पा रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी ये फैसले ले सकती थी, लेकिन मैंने खुद को वो आज़ादी नहीं दी”।


अब खुद को प्राथमिकता दे रही हैंमिशेल ओबामा ने बताया कि उन्होंने कुछ सार्वजनिक जिम्मेदारियों से खुद को अलग करना जानबूझकर चुना, क्योंकि अब वह अपने मन और शरीर की ज़रूरतों को समझ रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं दूसरों को निराश करने के डर से खुद को पीछे रख देती हैं।

सार्वजनिक उपस्थिति कम होने की बात पर उन्होंने कहा, लोग ये समझ ही नहीं पा रहे थे कि मैंने खुद के लिए कोई फैसला किया है, इसलिए उन्हें लगा कि मेरा तलाक हो रहा है।








































Share.
Leave A Reply

Exit mobile version