Skip to main content

समाचार मिर्ची

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें रायपुर के ही एक प्राईवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल भी उनका यहीं इलाज चल रहा है अगर उनकी सेहत में सुधार नहीं होता है तो एयर एंबूलेंस से दिल्ली ले जाने की भी बात कही जा रही है। दरअसल उनकी पत्नी और विधायक डॉ. रेणु जोगी ने जोगी का ब्लड प्रेशर चेक किया। काफी कम होने के बाद अस्पताल लाया गया। बेटे अमित जोगी ने पिता की तबीयत खराब होने की बात कही है।

फाइल

इमली खाने के शौकिन है जोगी

डॉक्टरों की माने तो हमेशा की तरह जोगी घर में व्हील चेयर पर टहल कर इमली खा रहे थे। इसी दौरान इमली का बीज उनके गले मे अटक गया। इससे हार्टबीट असामान्य हो गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version