समाचार मिर्ची

बिहार की राजधानी पटना में एक कोरोना संदिग्ध महिला के फरार होने से हड़कंप मचा गया है। ये महिला सिवान की निवासी है। 72 साल की ये महिला पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराई गई थी। इसके कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पीएमसीएच प्रशासन ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है जिसकी जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस ने भी खबर मिलते ही जांच प्रारंभ कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

झारखंड में कोरोना का अपडेट


वहीं झारखंड में अबतक 17 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें रांची के 8, बोकारो के 6, हजारीबाग के 2 और कोडरमा का एक मरीज शामिल है। इनमें से बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version