पूरे देश में मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत में गर्मी है तो कई राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में रेड और 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
, नई दिल्ली। पूरे देश में मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है। उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, तो देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं, बीते दिन मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में भी एंट्री ले ली है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि, मानसूनी हवाओं ने कोंकण कोस्ट के रास्ते गुजरात में एंट्री की है। इससे गुजरात में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया है। वैसे तो सबको मानसूनी का इंतजार होता हैं। मगर मौसम की दस्तक कहीं आपदा तो कहीं अवसर जैसे हालात पैदा कर देती है।
किसानों को बारिश का इंतजार
किसानों को मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि बारिश की फसल की बुआई का समय बीत रहा है। वैसे तो सामान्यतौर पर मानसून की बारिश 15 जून तक आ जाती है। मगर इस बार किसानों को ज्यादा बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। तो कहीं बारिश अच्छी हो चुकी है तो किसान सोयाबीन, धान, मक्का, मूंगफली इत्यादी फसल की बुआई करने लगे हैं। मगर अभी भी किसानों को बारिश का इंतजार है।