कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी भूचाल आया है। कर्नाटक राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक बी.आर. पाटिल का एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें आवास विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।
क्या है पूरा मामला?
कलबुर्गी जिले की अलंद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बी.आर. पाटिल कर्नाटक राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें वे राज्य के आवास मंत्री जमीर अहमद खान के निजी सचिव सरफराज खान से बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत में पाटिल गांवों में घरों के आवंटन में हो रहे भ्रष्टाचार पर गुस्सा जाहिर करते सुनाई देते हैं।
बता दें कि, कथित ऑडियो क्लिप में विधायक पाटिल दावा कर रहे हैं कि अगर वह अपने पास मौजूद जानकारी का खुलासा कर देंगे तो कांग्रेस नीत सरकार की नींव हिल जाएगी। ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद कर्नाटक भाजपा इकाई ने आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की है। भाजपा जांच कर रही हैं ।
कर्नाटक भाजपा के ऑडियो क्लिप में सुाना जा सकते हैं। कि-
हालांकि, कथित ऑडियो क्लिप में निजी सचिव सरफराज खान के द्वारा विधायक को शांत करने की कोशिश करते हुए सुना जा सकता है और उन्होंने विधायक से लाभार्थियों की अपनी सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि उन्हें भी घर आवंटित किए जाएंगे।