अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन को बधाई देते हुए महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी को सराहा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, जो न केवल महिलाओं को राजनीति में आगे लाने का काम करती है, बल्कि उन्हें समाज में अपनी आवाज बुलंद करने का साहस भी देती है।
इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि अभियान को ऑनलाइन माध्यम से भी जोड़ा गया, ताकि महिलाएं डिजिटल रूप से पार्टी से जुड़ सकें। समारोह में उपस्थित महिलाओं को ऑनलाइन सदस्यता दिलाने के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे समाज में भय का माहौल बना हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं निरंतर सुनने को मिल रही हैं।”
साथ ही उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना की। “बीजेपी सरकार के चलते महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। जिससे महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। मध्यम वर्गीय परिवार भी अब इस भयंकर महंगाई की चपेट में आ चुका है। सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही है।”
समारोह के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए।व
वही, कार्यक्रम के दौरान ऊषा चौबे ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।
राहुल गांधी के शब्दों में-
“बीजेपी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। समाज में बेटियों के प्रति भय का माहौल बना हुआ है।”
साथ ही उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है और महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
राहुल गांधी का संदेश – महिला कांग्रेस पार्टी की शक्ति
राहुल गांधी ने इस अवसर पर महिला कांग्रेस को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने चार दशकों में देशभर की महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक काम किया है।
महिला कांग्रेस का 40 साल का सफर
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना 1984 में हुई थी, और तब से यह संगठन महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे लाने का काम करता आ रहा है। इन 40 वर्षों में महिला कांग्रेस ने न केवल राजनीति में बल्कि सामाजिक आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
गौरतलब हैं कि, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस सिर्फ एक जश्न नहीं था, बल्कि यह एक अवसर था महिलाओं की ताकत और उनके संघर्ष को पहचानने का। राहुल गांधी की बधाई ने संगठन की महत्वता को रेखांकित किया, वहीं सोनभद्र जैसे जिलों में आयोजित समारोहों ने यह साबित किया कि महिला कांग्रेस आज भी जमीनी स्तर पर सक्रिय है।