‘बिग बॉस 19’ का हर एपिसोड दर्शकों के लिए किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है। ड्रामा, लड़ाई-झगड़े, भावनात्मक पलों और अप्रत्याशित ट्विस्ट्स से भरपूर यह शो दिन-ब-दिन ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। 9वें एपिसोड में तो मानो बवालों का पिटारा ही खुल गया। कैप्टेंसी को लेकर जहां कुनिका सदानंद को घरवालों के गुस्से का सामना करना पड़ा और आखिरकार उनकी कैप्टेंसी छीन ली गई, वहीं नीलम गिरी के आंसुओं और तान्या-जीशान की तीखी तकरार ने पूरे एपिसोड को हाई वोल्टेज बना दिया।
वही, एपिसोड का सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब तान्या मित्तल और जीशान कादरी में जोरदार बहस छिड़ गई. वजह बनी स्मोकिंग एरिया की सफाई. जीशान चाहते थे, कि तान्या ये जिम्मेदारी उठाएं, लेकिन तान्या ने साफ मना कर दिया. उनका कहना था कि ‘जब पूरे घर की सफाई सब मिलकर कर सकते हैं, तो स्मोकिंग करने वाले अपनी राख भी साफ कर सकते हैं.’
इस बात पर जीशान भड़क गए और उन्हें चेतावनी दी कि अब उन्हें खाना नहीं मिलेगा. तान्या ने पलटकर जवाब दिया, ‘बकवास मत करो, उतनी ही इज्जत मुझे भी चाहिए जितनी मैं दे रही हूं.’
बताते चले कि, एपिसोड की शुरुआत हुई डाइनिंग टेबल पर गरमागरम बहस से। यहां गौरव खन्ना ने कुनिका पर सीधा वार किया। गौरव ने कहा, “मैंने तो सिर्फ आपके पीठ में खंजर घोपा, आपने तो पूरे घरवालों के साथ ऐसा किया।” इस टिप्पणी के बाद बसीर अली और जीशान कादरी भी कुनिका के खिलाफ खड़े हो गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बिग बॉस को हस्तक्षेप करना पड़ा और आखिरकार कुनिका से कैप्टेंसी छीन ली गई। उनकी जगह अशनूर कौर को नया कप्तान घोषित किया गया।
तान्या और जीशान की जोरदार तकरार
एपिसोड का सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब स्मोकिंग एरिया की सफाई को लेकर तान्या मित्तल और जीशान कादरी के बीच बहस छिड़ गई। जीशान चाहते थे कि तान्या यह जिम्मेदारी उठाएं, लेकिन तान्या ने साफ इनकार कर दिया। उनका तर्क था कि “जब पूरे घर की सफाई सब मिलकर कर सकते हैं, तो स्मोकिंग करने वाले अपनी राख भी साफ कर सकते हैं।”
जानकारी दे दें कि, ‘बिग बॉस 19’ का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर (अब एक्स) और इंस्टाग्राम पर #BiggBoss19, #NeelamGiri और #Kunika जैसे हैशटैग वायरल हो रहे हैं। दर्शक इस ड्रामे को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कुनिका के खिलाफ घरवाले मिलकर साजिश कर रहे हैं, जबकि कई लोग तान्या की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने सही मुद्दा उठाया।
आने वाले एपिसोड्स से उम्मीदें
9वें एपिसोड ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अशनूर कौर अपनी कैप्टेंसी में किस तरह जिम्मेदारियां निभाती हैं और क्या नीलम गिरी को फरहाना से माफी मिल पाएगी। वहीं तान्या और जीशान के बीच की तकरार आने वाले दिनों में और भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है।
