नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाली की संघर्षशील नेता मारिया कोरीना माचादो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वेनेजुएला आने का निमंत्रण दिया है और भारत को दुनिया के लिए एक महान लोकतंत्र का उदाहरण बताया है। माचादो ने 2025 में एक गुप्त स्थान से टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत लोकतंत्र की दिशा में एक मिसाल है और दुनिया के सभी देश इससे सीख सकते हैं।
एक ईमानदार राजनयिक को उम्मीदवार बनाया गया, जिसने 70% वोटों से जीत हासिल की। माचादो ने कहा, “हमने 85% वोट शीट्स को डिजिटाइज कर साबित किया कि हमने जीता है, लेकिन मादुरो ने सत्ता छोड़ने से इनकार कर दिया और दमन शुरू कर दिया।” उन्होंने आोप लगाया कि हजारों निर्दोष लोगों को गायब कर दिया गया और महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार हुआ।
