रांची झारखंड में अपने गठबंधन सहयोगी झामुमो के पाला बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने कहा कि गठबंधन अखंड है और राज्य में जन केंद्रित नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी एकता अखंड है और हमारा गठबंधन पहले से कहीं अधिक मजबूत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मैंने बात की। इसमें कोई संदेह नहीं है कि झारखंड में हमारा INDIA गठबंधन अडिग हैं
बता दें कि, बिहार में विधानसभा चुनाव का परिणाम INDIA गठबंधन के लिए बड़े झटके के रूप में सामने आया है। इस चुनाव के बाद बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पाला बदल सकते हैं और कांग्रेस का साथ छोड़कर NDA के साथ जा सकते हैं और सरकार बना सकते हैं।
क्या बोले केसी वेणुगोपाल?
बता दें कि, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को हेमंत सोरेन से बात की है। केसी वेणुगोपाल ने X पर कहा- “आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की। इस बात में कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए कि झारखंड में हमारा भारत गठबंधन पूरी तरह से मजबूत, एकजुट है।
